दिल्ली में बंगला नंबर 6 मुख्यमंत्री का घर नहीं, LG ऑफिस के मुताबिक आतिशी ने जबरन कब्जा किया [Bungalow number 6 in Delhi is not the Chief Minister’s house, according to LG office Atishi forcibly occupied it]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली CM आवास को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। 9 अक्टूबर को PWD ने सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड पर बंगला नंबर 6 को सील कर दिया। इस बंगले में CM आतिशी 7 अक्टूबर को रहने आईं थीं। तीन दिन बाद उनसे बंगला खाली करा लिया गया।

किसी को भी किया जा सकता है आवंटितः

दिल्ली LG ऑफिस के मुताबिक, यह बंगला मुख्यमंत्री का घर नहीं है और इसे किसी को भी आवंटित किया जा सकता है। आतिशी ने इस बंगले पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। यदि कोई हमारी संपत्ति पर अतिक्रमण करता है, तो मालिक

आतिशी से चाबियां लीं गईं, AAP का आरोप- सामाना बाहर फेंकाः

PWD के अधिकारी 9 अक्टूबर की सुबह 11-11:30 बजे सीएम आवास आए थे। उनके मुताबिक, घर का हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं किया गया था। आतिशी के पास इस घर की चाबियां थीं, लेकिन उन्हें घर अलॉट किए जाने के आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए थे। अधिकारियों ने दोपहर तक घर की चाबियां ले लीं।

इसे लेकर सीएम ऑफिस ने कहा, ‘इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उसका घर खाली करने को कहा गया है। LG ने भाजपा के कहने पर जबरदस्ती CM आतिशी का सामान घर से बाहर निकाला। ये सीएम आवास किसी बड़े भाजपा नेता को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा 27 साल से दिल्ली में सरकार से बाहर है, अब वह सीएम आवास हथियाना चाहती है।’

इसे भी पढ़ें

आतिशी ने केजरीवाल के लिए CM की कुर्सी खाली छोड़ी, दूसरी कुर्सी पर बैठीं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं