बिहार में बंपर बहाली : 3 महीने में स्वास्थ्य विभाग में होंगी 13,267 भर्तियां [Recruitment in Bihar]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बिहार के अस्पतालों में आयुष चिकित्सक सहित 13 हजार 267 पदों पर नियुक्ति होगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्पतालों में मिशन मोड में रिक्तियों को अक्टूबर तक भरने का निर्देश दिया।

सरकारी अस्पतालों में रक्ताधिकोष एवं रक्त पृथक्करण इकाई स्थापित करने का निर्देश दिया।

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यक्रमों और योजनाओं की विभागीय अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर एवं गुणात्मक स्वास्थ्य एवं विशिष्ट चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए ज्यादातर पदों को अक्टूबर तक भरें।

शेष बचे पदों पर दिसंबर 2024 तक नियुक्ति करने का निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों को दिया।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

  • आयुष चिकित्सक- 2724
  • सीएचओ- 4500
  • मेडिकल आफिसर- 757
  • आपथालमिक सहायक- 220
  • स्टाफ नर्स- 2500
  • एएनएम- 1229
  • लैब तकनीशियन- 982
  • लॉजिस्टिक मैनेजर- 38
  • प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक या अस्पताल प्रबंधक- 97
  • ब्लॉक अकाउंटेंट- 38
  • प्रखंड अनुश्रवण सहायक- 128
  • प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक- 54

इसे भी पढ़ें

पटना हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 42 हजार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं