RPF में SI और Constable पदों पर निकली बंपर भर्तियां

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां : रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से रेलवे सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर भर्तियों लिए 15 अप्रैल 2024 से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए रेवले की आधिकारिक वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है।

आरआरबी ने कांस्टेबल के 4208 और सब इंस्पेक्टर के 452 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

योग्यता

  • कांस्टेबल पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • सब इंस्पेक्टर पदों के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य हैं।

उम्र

  • सब-इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वहीं कांस्टेबल पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई

  • अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • यहां RPF भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट को अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा।

सीबीटी परीक्षा का समय 90 मिनट का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रत्येक प्रश्न के कुल अंकों में से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

इसमें सफल अभ्यर्थी को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में बिहार की जातिगत सर्वे के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई आज

Share This Article
Exit mobile version