गाजियाबाद में दिवाली के बाद चलेगा बुलडोजर, निशाने पर पॉश इलाका [Bulldozer will run in Ghaziabad after Diwali, posh area on target]

1 Min Read

गाजियाबाद,एजेंसियां। इंदिरापुरम में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। दिवाली के बाद नगर निगम की टीम इंदिरापुरम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराएगी।

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को मौके से हटाया जाएगा। दरअसल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से नगर निगम को इंदिरापुरम हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराने की तैयारी में जुटा है।

एस्टीमेट तैयार करने में जुटे अधिकारी

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार निगम के सभी विभागों के अधिकारी एस्टीमेट तैयार करने में जुटे हैं।

एक महीने में टेंडर का आवंटन कर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसके अलावा इंदिरापुरम क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट को संवारने के लिए भी निगम ने विशेष कार्य योजना तैयार की है।

इसे भी पढ़ें

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक जारी, कहा- आदेश नहीं माना तो जुर्माना होगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं