आंध्र के पूर्व CM के पार्टी ऑफिस पर चला बुलडोजर [Bulldozer runs on party office of former Andhra CM]

2 Min Read

जगन मोहन बोले- चंद्रबाबू का बर्ताव तानाशाह जैसा

गुंटूर, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्‌डी की पार्टी का निर्माणाधीन ऑफिस राज्य सरकार ने बुलडोजर से गिरा दिया है।

शनिवार सुबह 5:30 बजे यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) ने की।

गुंटूर के तड़ेपल्ली में यह आफिस 9,365 वर्ग फीट में बनाया जा रहा था। इस कार्रवाई की टाइमिंग की खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, सितंबर 2023 में जब YSRCP की सरकार थी और जगनमोहन रेड्‌डी CM थे, तब TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को सुबह 6 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया था।

CID ने भ्रष्टाचार के आरोप में चंद्रबाबू को अरेस्ट किया था। YSRCP का ऑफिस भी 5:30 बजे तोड़ा गया।

हैदराबाद स्थित आवास भी तोड़ा गया

इससे पहले, हैदराबाद महानगर निगम (GHMC) ने रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से लगे फुटपाथ पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसका उपयोग सुरक्षाकर्मी कर रहे थे।

रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के महज 10 दिन बाद यह कार्रवाई की गई।

राज्य सरकार की एजेंसियों की इस कार्रवाई पर YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्‌डी ने कहा- आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और TDP सुप्रिमो चंद्रबाबू नायडू बदले की राजनीति कर रहे हैं। वे एक तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

4थी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण डिप्टी सीएम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं