12 घंटे बाद पुलिस ने लिखी FIR
बुलंदशहर, एजेंसियां। बुलंदशहर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम में दो छात्राओं से रेप के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि दोनों छात्राओं का परिवार FIR दर्ज कराने के लिए 12 घंटे तक पुलिस स्टेशन में बैठा रहा।
इसके पीछे आरोपी सेवादार मोहनलाल राजपूत का रसूख बड़ी वजह रहा। वो BJP विधायक के रिश्तेदार के कुनबे से है।
सीएम हेल्पलाइन पर किया गया फोनः
जब पीड़ित परिवारों को थाने में बैठे-बैठे सुबह से शाम हो गई, तब उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर लखनऊ फोन किया। वहां से एक घंटे में कार्रवाई का भरोसा मिला। इसके बाद FIR दर्ज हो पाई।
अब अबार्शन खतरनाकः
इधर, डाक्टरों ने कहा कि एक पीड़िता जो प्रेग्नेंट है, उसका अबार्शन अब संभव नहीं है। समय काफी बीत चुका है। ऐसे अबार्शन पीड़िता के लिए खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें









