बिल्डर के बेटे ने कार से बाइक सवार दंपति को कुचला, कोर्ट ने दी निबंध लिखने की सजा

2 Min Read

पुणे, एजेंसियां। महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़के ने महंगी पोर्श कार से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

पुलिस ने उस पर बालिग लोगों की तरह मुकदमा चलाने और उसे पुलिस हिरासत में भेजने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार करते हुए आरोपी को जमानत दे दी।

इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अनीस दुधिया और अश्विनी कोस्टा के रुप में हुई थी। दोनों राजस्थान के हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को कोर्ट ने 15 दिनों के लिए येरवडा की ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और ‘हादसे पर एक निबंध लिखने’ के लिए कहा।

वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि जमानत की शर्तों में आरोपी को एक ऐसे डॉक्टर से इलाज कराने का निर्देश दिया गया है जो उसे शराब छोड़ने में मदद कर सके।

इसके अलावा उसे ‘साइकेट्रिस्ट से सलाह’ लेकर उसकी रिपोर्ट अदालत में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

नाबालिग एक मशहूर बिल्डर का बेटा है। ये एक्सीडेंट रविवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ था।

हादसे के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया।

इस हाई प्रोफाइल कार हादसे के आरोपी को जिला अदालत ने 14 घंटे के अंदर जमानत दे दी। चूंकि आरोपी नाबालिग था इसलिए उसे पुणे की जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया था।

इसे भी पढ़ें

ईरान के राष्ट्रपति की मौत पर भारत के विदेश मंत्री ने जताया शोक

Share This Article
Exit mobile version