नयी दिल्ली: दिल्ली रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन आनंद कुमार ने कहा है कि यदि ग्राहक खरीदी गई आवासीय या वाणिज्यिक संपत्तियों पर देय राशि का भुगतान नहीं करते हैं, तो बिल्डरों को नियामक अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
कुमार ने रियल एस्टेट क्षेत्र के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रियल एस्टेट डेवलपर को ‘निवेशकों के जाल’ में फंसने के प्रति आगाह किया क्योंकि इससे उनका नकदी प्रवाह प्रभावित हो सकता है और इससे परियोजनाओं में रुकावट आ सकती है।
इसे भी पढ़ें
अपीलीय अदालतें बरी करने का निर्णय एक और दृष्टिकोण संभव होने के आधार पर नहीं पलट सकतीं : न्यायालय







