राज्यपाल रघुवर दास के संबोधन से शुरू होगा ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र

2 Min Read

भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा। एक अधिसूचना में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। संसदीय कार्य मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सत्र 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पांच कार्य दिवस होंगे।

सत्र की शुरुआत राज्यपाल रघुबर दास के संबोधन के साथ होगी। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी औपचारिक अधिसूचना के अनुसार, 16वीं विधानसभा का 15वां सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत 6 और 7 फरवरी को चर्चा होगी।

वित्त मंत्री विक्रम केशरी आरुख 8 फरवरी को सदन में 2024-25 का बजट पेश करेंगे। इसे प्रस्ताव के रूप में सदन में पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा की जाएगी। अगले दिन व्यय मंजूरी बिल (कामकाजी बजट) पास हो जाएगा।10 और 11 फरवरी को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।

सदन में 12 फरवरी को आधिकारिक कार्य दिवस रहेगा जबकि 13 तारीख को गैर-सरकारी सदस्यों के लिए कार्य दिवस रहेगा। आम चुनाव से पहले विधानसभा का यह आखिरी अधिवेशन और आखिरी बजट होगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों का समय बदला

बाबूलाल मराड़ी ने लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का “अवध में राम आए हैं” गीत किया लॉंच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं