BSE सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, RBI के निर्णयों पर नजर रहेगी [BSE Sensex and Nifty rise, eyes on RBI decisions]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां: विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर नीचे भाव पर हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत मजबूत रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निर्णयों पर नजर रहेगी।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 685.68 अंक अर्थात 0.86 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 79802.79 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 223.85 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 24131.10 अंक हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अधिक लिवाली हुई।

इससे मिडकैप 1041.63 अंक अर्थात 2.31 प्रतिशत उछलकर सप्ताहांत पर 46070.85 अंक और स्मॉलकैप 2586.93 अंक यानी 4.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 55199.86 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 759 अंक चढ़कर 79,802 के स्तर पर बंद, निफ्टी भी 216 अंक चढ़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं