नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में नौ साल की एक लड़की और उसका किशोर भाई शनिवार को अपने घर में मृत पाए गए तथा उनकी मां घायल अवस्था में मिलीं जबकि उनके पिता ‘लापता’ हैं।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक उन्हें अपराह्न दो बजे पांडव नगर के शशि गार्डन निवासी श्याम (42) के बारे में फोन आया, जो लापता है और उनका घर शुक्रवार से बंद है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर को बाहर से बंद पाया।
घर के अंदर जाने पर उन्होंने 15 वर्षीय एक लड़के और नौ वर्षीय एक लड़की को मृत पाया और उनकी मां एक कमरे में बेहोश पड़ी थी।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत लाया गया घोषित किया। जबकि महिला का इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें
सिवोक-रंगपो रेल परियोजना के लिए आपातकालीन निकास सुरंग के लिए काम पूरा








