ब्रिटिश महिला टूरिस्ट से दिल्ली में दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार [British female tourist raped in Delhi, 2 arrested]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की राजधानी दिल्ली के महिपालपुर में एक ब्रिटिश महिला टूरिस्ट के साथ रेप हुआ है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता इंग्लैड से आई है। वह महाराष्ट्र और गोवा घूमने गई थी। उसकी इंस्टाग्राम पर आरोपी कैलाश से दोस्ती हुई थी। जब महिला ने कैलाश से मिलने की इच्छा जताई तो उसने महाराष्ट्र आने में असमर्थता जताई और उसे दिल्ली बुला लिया।

इसके बाद महिला दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी। उसने कैलाश को होटल बुलाया, जो अपने दोस्त वसीम के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों ने महिला के साथ जबरदस्ती की। घटना की जानकारी मिलने के बाद वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

दुमका में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं