पटना, एजेंसियां। बिहार के सासाराम में दूल्हा-दुल्हन की कार ने सड़क किनारे काम कर रहे दो मजदूरों सहित तीन को कुचला. एक मजदूर बृजेश कुमार के मौके पर मौत हो गई।
घायल दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सासाराम-आरा पथ के संझौली का है।
जहां एक दूल्हे की गाड़ी ने सड़क मरम्मती का काम कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई।
जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल मजदूर कवि कुमार तथा एक अन्य युवक बंटी कुमार को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल भेजा गया है।
वहीं बृजेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि संजौली के पास सड़क के किनारे पेंटिंग का काम चल रहा था।
इसी दौरान एक दूल्हा दुल्हन की गाड़ी ने सड़क के किनारे वाइट पेंटिंग कर रहे मजदूरों को धक्का मार दिया।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही वहां जुटी भीड़ हंगामा कर रही है।
इसे भी पढ़ें
हेमंत की याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब









