ब्रायन निकोल स्टारबक्स के CEO बने [Brian Niccol becomes CEO of Starbucks]

1 Min Read

कैलिफोर्निया, एजेंसियां। ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स ने ब्रायन निकोल को नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया।

वे भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह लेंगे। निकोल 9 सितंबर को CEO का पद संभालेंगे। तब तक, CFO, राचेल रग्गेरी, अंतरिम CEO के रूप में काम करेंगे।

ब्रायन निकोल मार्च 2018 से चिपोटल मैक्सिकन ग्रिल को लीड कर रहे थे। निकोल पहले कंपनी के CEO और डायरेक्टर थे।

मार्च 2020 से वे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चिपोटल में शामिल होने से पहले निकोल टैको बेल के CEO थे।

यहां वे कंपनी के प्रेसिडेंट के साथ-साथ चीफ मार्केटिंग और इनोवेशन ऑफिसर के तौर पर भी काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें

जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल बिलेनियर बने, कंपनी का शेयर 3% बढ़कर ₹232 के रिकॉर्ड हाई पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं