गंगोत्री धाम जा रहे बस का ब्रेक फेल, 8 लोग घायल

1 Min Read

देहरादून,एजेंसियां: उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है।

हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी बीच बुधवार को एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर के 18 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर गंगोत्री धाम आए थे।

यहां उनकी ट्रैवलर बस का अचानक सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल हो गया। इस कारण ट्रैवलर बस अनियंत्रित हो जाने से सड़क पर ही पलट गया।

इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार 18 लोगों में आठ को मामूली चोटें आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF उत्तराखंड के जवानों ने बिना समय गंवाए तुंरत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही एसडीआरएफ द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर में सर्चिंग की गई जिसमें मिले कीमती और आवश्यक सामान को जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें

भारतीय GDP 6.6% की दर से करेगा बढ़ोतरी, मूडीज ने साझा की रिपोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं