गर्मियों में हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक, जाने क्या है इसके लक्षण और बचाव

3 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: अभी देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कहीं-कहीं तापमान 40 डिग्री से अधिक है। इस तेज गर्मी में बीमारियों का खतरा बना रहता है।

बढ़ता तापमान और तेज धूप के कारण लू लगने की समस्या रहती है। कुछ लोगों को गर्मी के कारण ब्रेन स्ट्रोक आने का भी रिस्क लगा रहता है।

बीते कुछ दिनों से कई अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ भी रहा है।

डॉक्टर इसकी वजह तेज गर्मी को भी बता रहे हैं। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों के बताया कि ब्रेन में खून की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पाती तो स्ट्रोक आ जाता है। इसमें ब्रेन के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

स्ट्रोक के कारण मौत होने का भी रिस्क बना रहता है। स्ट्रोक किसी को भी हो सकता है, लेकिन ज्यादा देर धूप में रहना और कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों में इसका रिस्क ज्यादा होता है।

स्ट्रोक के लक्षण

डॉ. बताते हैं कि जब शरीर का तापमान 103 डिग्री फ़ारेनहाइट या इससे अधिक हो जाता है तो ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा रहता है। स्ट्रोक के ज्यादा मामले बढ़ती उम्र में आते हैं।

हालांकि कम उम्र में भी लोग इसका शिकार हो रहें हैं। तेज गर्मी में हीट स्ट्रोक के अलावा ब्रेन स्ट्रोक आने का भी खतरा रहता है।

इसकी शुरुआत में सिर में तेज दर्द होता है। इसके साथ धुंधला दिखना, चेहरे और शरीर का सुन्न होना और चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। इन लक्षणों की शुरुआत में पहचान जरूरी है।

किसको रहता है स्ट्रोक का खतरा

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज

हाई कोलेस्ट्रॉल

डायबिटीज के मरीज

मोटापे से पीड़ित लोग

ये आदतें बढ़ाती हैं स्ट्रोक का रिस्क

डाइट में अधिक फैट वाला भोजन

शराब का सेवन

स्मोकिंग

एक्सरसाइज न करना

स्ट्रोक से बचाव

लक्षण दिखते ही अस्पताल जाएं

तेज गर्मी में बाहर निकलने से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन न करें

रोज एक्सरसाइज करें

फास्ट फूड के सेवन से बचें

अगर बीपी हाई रहता है तो इसको कंट्रोल करें

इसे भी पढ़ें

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, सुप्रीम कोर्ट बोला-सिस्टमैटिक फ्रॉड

Share This Article
Exit mobile version