BPSC Protest: आमरण अनशन के बीच प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबियत [BPSC Protest: Prashant Kishor’s health deteriorates during hunger strike]

2 Min Read

अस्पताल ले गए डॉक्टर

पटना, एजेंसियां। BPSC Protest: पटना में प्रशांत किशोर का अनशन 2 जनवरी की शाम पांच बजे से जारी है। इस बीच सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान अपनी टीम और एंबुलेंस के साथ शेखपुरा हाउस पहुंचे।

जहां से डॉक्टर अस्पताल लेकर गए। जहां प्रशांत किशोर का इलाज जारी है। बता दें कि आमरण अनशन कहां जारी रखेंगे, स्थान पर निर्णय लेने के लिए उन्होंने आज मीटिंग भी रखी है।

पुलिस ने भी कर रखी है तैयारीः

जानकारी के अनुसार, पटना स्थित शेखपुरा हाउस में 51 सदस्यीय टीम की बैठक की जाएगी। जिसमें तय होगा कि प्रशांत किशोर कहां से अपना अनशन जारी रखेंगे। वहीं पुलिस की भी पूरी तैयारी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस गर्दनीबाग धरना स्थल के अलावे पीके को कहीं भी धरना नहीं देने देगी।एंबुलेंस के साथ पहुंचे डॉक्टर

बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में अनशन पर बैठे हैं प्रशांतः

प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों से वे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं।

आधी रात के बाद करीब 4 बजे सुबह प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के लिए पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और उनको जबरन अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी।

इसे भी पढ़ें

बीपीएससी अभ्यर्थियों का गांधी मैदान में प्रदर्शन, प्रशांत किशोर भी हुए शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं