BPSC Clerk Recruitment 2025:
पटना, एजेंसियां। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने क्लर्क के 26 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 8 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Clerk Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाः
इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर संचालन और टाइपिंग का ज्ञान भी अनिवार्य है।
BPSC Clerk Recruitment 2025: आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई हैः
अनारक्षित पुरुष: 18 से 37 वर्ष
अनारक्षित महिलाएं / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 18 से 40 वर्ष
SC/ST अभ्यर्थी: 18 से 42 वर्ष
BPSC Clerk Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्नः
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि 40,000 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
प्रारंभिक परीक्षा: इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, और कंप्यूटर से संबंधित ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
मुख्य परीक्षा: इसमें लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे।
BPSC Clerk Recruitment 2025: वेतनमानः
चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 के वेतनमान में नियुक्ति दी जाएगी।
BPSC Clerk Recruitment 2025: आवेदन से पहले जरूरी सलाहः
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें
बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द की









