नयी दिल्ली, एजेंसियां : मुक्केबाजी में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाले और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।
सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
कई दिनों से कयास लग रहे थे कि कांग्रेस उन्हें इस बार मथुरा सीट से मैदान में उतार सकती है जहां से भाजपा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
विजेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं जिसका हरियाणा की कई सीट पर राजनीतिक प्रभाव माना जाता है।
इस समुदाय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी प्रभाव है।
इसे भी पढ़ें








