3 दिन में 19 फ्लाइट्स को बम की धमकी [Bomb threat to 19 flights in 3 days]

2 Min Read

सरकार विमानों में दोगुने मार्शल तैनात करेगी

नई दिल्ली, एजेंसियां। बुधवार को भारत में उड़ान भर रही 7 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी दी गई। इनमें इंडिगो की 4, स्पाइसजेट की 2 और अकासा की एक फ्लाइट शामिल हैं। 3 दिन में 19 विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है।

इस बीच केंद्र सरकार ने एयर मार्शल्स की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। फ्लाइट में धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

किन रूट्स पर होगी मार्शल्स की तैनाती:

नए मार्शल्स की तैनाती उन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर की जाएगी, जो काफी सेंसिटिव हैं। मार्शल्स के तौर पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) की यूनिट तैनात की जाएगी।

ये यूनिट एंटी हाईजैकिंग और एंटी-टेरर गतिविधियों को रोकने के लिए ट्रेंड होती है।भारत में एयर मार्शल्स की तैनाती 1999 से शुरू हुई थी। तब आतंकियों ने एअर इंडिया के विमान IC 814 को हाईजैक कर लिया था और कंधार ले गए थे।

भविष्य में ऐसी घटना ना हो, इसके लिए एयर मार्शल्स की तैनाती शुरू की गई। एयर मार्शल्स विमान में सादे कपड़े में तैनात रहते हैं, इनके पास लोडेड हथियार भी होते हैं।

इसे भी पढ़ें

अब इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग

Share This Article
Exit mobile version