7 फ्लाइट्स में बम की धमकी, 6 ने भारत से उड़ान भरी [Bomb threat on 7 flights, 6 flew from India]

1 Min Read

दिल्ली-शिकागो प्लेन कनाडा डायवर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। 7 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली। इनमें एअर इंडिया का दिल्ली से शिकागो जाने वाला विमान भी शामिल था। धमकी के बाद इसे कनाडा डायवर्ट किया गया।

ये धमकियां एक ही शख्स ने एक्स पर दी थीं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन की शिकायत के बाद इस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है।

48 घंटे में 10 फ्लाइट्स में बम की धमकी:

14 अक्टूबर को मुंबई से टेक ऑफ करने वाली 3 फ्लाइट्स को बम की धमकी दी गई थी। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की थी। इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया।

दूसरी फ्लाइट इंडिगो की थी, जो मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। वहीं तीसरी फ्लाइट मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी।

इसे भी पढ़ें

24 घंटे में तीन फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी[Threat to bomb three flights and one train in 24 hours]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं