हुगली के पांडुआ में बम विस्फोट, 1 की जान, 2 घायल

1 Min Read

हुगली, एजेंसियां: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पांडुआ में बम विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गयी।

घटना में दो अन्य किशोर घायल हो गये है। अब उनका हुगली के इमामबाड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पांडुआ के तिन्ना नेताजीपल्ली कॉलोनी में कई किशोर तालाब के किनारे खेल रहे थे।

अचानक स्थानीय लोगों को तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि बम की चपेट में आने के बाद बच्चे अलग-अलग दिशाओं में लेटे हुए थे।

घायल तीन किशोरों को बचाकर पहले पांडुआ अस्पताल ले जाया गया। लेकिन एक किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाकी दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें चुंचुरा इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुगली ग्रामीण पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उस इलाके में बम किसने रखा था।

इस घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सरकार ने कहा कि बम निरोधक दस्ते को सूचित कर दिया गया है और विस्फोटकों की तलाश की जा रही है।

घटनास्थल को चारों ओर से घेर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

CSK ने PBKS को 28 रनों से धूल चटाया

Share This Article
Exit mobile version