प्रीक्वल सीरीज ड्यून-प्रोफेसी में धमाल मचाएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू [Bollywood Actress Tabbu, upcoming new film]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा तब्बू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तब्बू ने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी दी हैं।

एक्ट्रेस को मैक्स प्रीक्वल सीरीज ड्यून-प्रोफेसी में एक अहम किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया है।

बहरहाल, अदाकारा तब्बू लगभग 12 साल बाद हॉलीवुड की इस फिल्म में धमाल मचाने वाली हैं।

हालांकि, अभी तक सीरीज की टीम ने रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

लाइफ ऑफ पाई भी कर चुकी हैं तब्बू

तब्बू इससे पहले ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘नेमसेक’ नाम की दो हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

तब्बू की पिछली फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। बता दें कि इस मूवी ने चार ऑस्कर भी जीते हैं।

सिस्टर फ्रेंसेस्का का किरदार निभाएंगी, करेंगी राजा से प्यार

तब्बू सीरीज में सिस्टर फ्रेंसेस्का का किरदार निभाने वाली हैं, जो होशियार और काफी आकर्षक है।

वह एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो एक समय एक बड़े राजा से प्यार करती है और उसका लौटना सम्राट के महल के संतुलन को बिगाड़ देता है।

इस सीरीज की शुरुआत मूल रूप से साल 2019 में ड्यून द सिस्टरहुड शीर्षक के साथ हुई थी।

इसे भी पढ़ें

इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली गई कल्पना सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं