श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 17 लोग डूबे, 4 की तलाश जारी [Boat full of devotees capsized in river Ganga, 17 people drowned, search for 4 continues]

2 Min Read

बाढ़, एजेंसियां: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में स्थित उमानाथ घाट पर गंगा दशहरा के दिन स्नान करने गए श्रद्धालुओं की नाव गंगा नदी में पलट गई।

नाव में 17 लोग सवार थे, इनमें 11 लोग तैरकर बाहर आ गए। जबकि 6 लोग लापता हो गए। नदी में डूबे 2 लोगों को बचा लिया गया है।

लेकिन अभी भी 4 लोगों की तलाश की जारी है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

रविवार (16 जून) गंगा दशहरा के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु दूर दराज इलाके से स्नान करने आए हुए थे।

सूत्रों की मानें तो लोग नहाने के बाद नाव पर ज्यादा की संख्या में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, तभी नाव बीच में पहुंचते ही असंतुलित होकर पलट गई।

हादसा होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों में चीख-पुकार मचने लगी। हादसाग्रस्त नाव पर सवार कुछ लोग तैरना जानते थे, वह तैर कर नदी किनारे आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची SDRF की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई है

डूबे हुए लोगों को तलाशने में लगी SDRF की टीम

उमानाथ घाट पर नाव पलटने की खबर से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई।

शुरुआत में स्थानीय गोताखोर डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए थे, बाद में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। डूब हुए लोगों को रेस्क्यू करने के लिए टीमें नदी में लगी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें

मानसून से पहले ही बिहार में कोसी नदी क्यों उफनाई?

Share This Article
Exit mobile version