श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी में मंगलवार सुबह नाव पलटने के हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा यहां के बटवारा इलाके में हुआ। नाव 12 से ज्यादा लोगों को लेकर गांदरबाल से बटवारा जा रही थी। उसमें कुछ बच्चे भी सवार थे।
SDRF के रेस्क्यू ऑपरेशन में चार लोगों के शव बरामद हुए और तीन घायलों को नदी से निकाला गया है।
तीनों को श्रीनगर के SMHS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें
वेस्ट बैंक में इजरायल की गोलीबारी में 2 फ़िलिस्तीनियों की मौत








