मदरसा में ब्लास्ट, मौलवी की मौत

2 Min Read

छपरा, एजेंसियां। छपरा में मदरसा के पास हुए बम धमाके में मौलवी की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

यह धमाका जिले के गड़खा थाना इलाके में मोतीराजपुर स्थित मदरसा के पास हुआ। धमाके की गूंज आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

मरनेवाले की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन और नूर आलम (15) के रूप में हुई। नूर मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मदरसा में रह कर पढ़ाई कर रहे नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसे दिख रहे बम को हाथ में उठा लिया और अंदर आ गया।

उसके बाद हाथ में बम देख मौलाना उसे अपने हाथ में लेकर फेंकना चाह रहे थे कि नीचे नूर आलम के पैर पर गिर पड़ा।

इस घटना में नूर आलम के पैर एवं मौलाना के हाथ फट गया है। वहीं कुछ लोग इस घटना को बम बांधे जाने की बात भी दबे जुबान बता रहे हैं।

स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला के अनुसार प्रथम दृष्टया बम ब्लास्ट पटाखा फैक्ट्री का प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें

एमपी के सीएम मोहन यादव आज बरही में करेंगे जनसभा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं