जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे [Blast in Jabalpur’s ordinance factory, 2 killed, more than 10 injured]

1 Min Read

बम फिलिंग के दौरान हुआ हादसा

जबलपुर, एजेंसियां। जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में मंगलवार सुबह भीषण ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए हैं। दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रबंधन ने शुरू की जांचः

फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ। ब्लास्ट के बाद एक कर्मचारी लापता था, जिसका शव मिल गया है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। OFK GM समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

हालांकि, अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी घायलों को देखने के लिए खमरिया स्थित अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़े

ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं