AI से नाबालिग लड़की की फोटो-वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल [Blackmailing a minor girl by creating photo-video using AI]

2 Min Read

दी वायरल करने की धमकी

गोरखपुर, एजेंसियां। यूपी के गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोरखनाथ इलाके की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र का एक युवक ब्लैकमेल कर रहा है। युवक ने AI की मदद से अपनी तस्वीरों और वीडियो के साथ पीड़िता का फोटो बना ली है और अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

वहीं, इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर गोरखनाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें महाराष्ट्र के अहमदनगर जालगांव चंद्रदेव नगर निवासी साहिल बालय शेख पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की है।

इंस्टाग्राम पर आरोपी से मिली थी नाबालिगः

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़की की महाराष्ट्र के साहिल से बातचीत शुरू हुई थी। फिर धीरे-धीरे साहिल ने नाबालिग को अपने विश्वास में लिया और उसका वाट्सएप नंबर हासिल कर लिया।

इसी दौरान साहिल ने एक दिन AI की मदद से बेटी के साथ अपनी फोटो और वीडियो बनाई और वाट्सएप पर भेजा। इसके बाद वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल करने की दे रहा धमकीः

साहिल बार-बार नाबालिग को यह कहकर डराता था कि अगर पैसे नहीं दोगी, तो सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा। वहीं, इस घटना के बाद से ही नाबालिग बहुत डरी हुई है। महिला ने कहा कि पूरा परिवार युवक के कारण भय में है।

इस मामले को लेकर गोरखनाथ पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और बहुत ही जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

यूक्रेन से लौटते वक्त 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं