भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज से भारत मंडपम में

1 Min Read

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार से राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा पेश करेंगे।

राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री, राष्ट्रीय और राज्य में पार्टी के पदाधिकारी, सांसद और विधायकों सहित लगभग 11,500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भाजपा की बैठक का मुख्य फोकस आगामी लोकसभा चुनावों पर होगा। पार्टी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने, उम्मीदवारों का चयन करने और प्रचार अभियान चलाने पर चर्चा करेगी।

वहीं बैठक पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

इसके साथ ही पार्टी सदस्यता अभियान, युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने, और बूथ स्तर पर मजबूती बनाने पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें

अखिल झारखंड छात्र संघ का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं