BJP का ‘संकल्प पत्र’ आज होगा जारी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज संकल्प पत्र जारी करेगी। इसे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से जारी किया जाएगा।

इस दौरान PM नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। PM मोदी ने मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे।

पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले हैं। पार्टी संकल्प पत्र में केवल उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जो पूरे किए जा सकें। भाजपा इसे जनता का घोषणा पत्र बता रही है।

पार्टी का कहना है कि इसमें सिर्फ ऐसे ही वादे शामिल किये गये हैं, जिन्हें पूरा किया जा सकता है। यह संकल्प पत्र देश का है और देश के लिए है।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा में यूट्यूबर जोड़े ने आत्महत्या की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं