मोदी की गारंटी के साथ बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, GYAN पर फोकस, जानें और क्या-क्या

4 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी करती है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य दिग्गज नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस घोषणा पत्र में बीजेपी ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति पर फोकस किया है।

बीजेपी के घोषणा पत्र की थीम है ‘बीजेपी का संकल्प, मोदी की गारंटी’

’70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा’

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा।

PM मोदी ने कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है।

भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।।

‘मुद्रा योजना के तहत मिलेगा 20 लाख रुपये का लोनः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा कि बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है।

इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है। अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है।

5 साल तक जारी रहेगी मुफ्त राशन योजनाः

पीएम मोदी ने बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है।

भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है।

हमारा फोकस dignity of life पर, quality of lives और निवेश से नौकरी पर है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।

हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।

GYAN पर बीजेपी का फोकसः

बीजेपी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है।

लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा।

इसे भी पढ़ें

रांची में कांग्रेस नेता की कार का एक्सीडेंट, परिवार घायल, बेटा गंभीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं