नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट फाइनल हो गई है। इसे अब किसी वक्त जारी किया जा सकता है।
पहली लिस्ट में 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम की संभावना जताई जा रही है। इसमें कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं।
बीजेपी की पहली लिस्ट को फाइनल करने से पहले एक-एक नाम पर कई बार मंथन किया गया है। अंतिम नाम तक पहुंचने के लिए पार्टी की ओर से इस बार कई नए प्रयोग किए गए हैं।
लिस्ट को लेकर बीजेपी की ओर से 2 साल पहले से होमवर्क शुरू किया गया था। गुरुवार देर रात तक चली बैठक में अंतिम नाम पर मुहर लगाने से पहले उन सभी बातों पर भी गौर किया गया, जिसकी तैयारी पार्टी ने लंबे वक्त से की थी।
इस बार बीजेपी अपने कई मौजूदा सांसदों का टिकट काट सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे।
किसको टिकट मिलेगा, किसका कटेगा:
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी
अमित शाह गांधीनगर
राजनाथ सिंह लखनऊ
नितिन गडकरी नागपुर
पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ
मनसुख मांडविया राजकोट
स्मति इरानी अमेठी
युवराज सिंह गुरदासपुर
अक्षय कुमार चांदनी चौक
रमेश बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली
प्रवेश वर्मा पश्चिम दिल्ली
मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली
जयशंकर वडोदरा
ज्योतिरादित्य गुना
शिवराज सिंह चौहान भोपाल/ विदिशा
पवन सिंह आसनसोल
गणेश सिंह
फग्गन सिंह
हर्षवर्धन चांदनी चौक से टिकट कट सकता है
हंसराज हंस टिकट कट सकता है
कंगना रनौत मंडी से टिकट मिलने की चर्चा
रविंदर रैना अनंतनाग से टिकट मिल सकता है
रीता बहुगुणा जोशी टिकट कट सकता है
कानपुर से बीजेपी कैंडिडेट बदल सकती है
गोंडा बृजभूषण शरण सिंह की जगह बेटे को मिल सकता है टिकट
इसे भी पढ़ें








