नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई हिंदू नव वर्ष और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का उत्सव मनाने के लिए रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम में पुजारियों, संतों और साधुओं के एक सम्मेलन का आयोजन करेगी। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यह कार्यक्रम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का भी जश्न होगा क्योंकि मंदिर में रामलला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अगले कुछ हफ्तों में 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
लोस चुनाव: पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा, सीमा पर निगरानी बढ़ाने की रणनीति तैयार की







