नयी दिल्ली, एजेंसियां : लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के गति पकड़ने के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दावा किया कि 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उनकी पार्टी 25 वर्ष बाद राजधानी की सत्ता में वापसी करेगी और एक ही कार्यकाल में शहर की 90 प्रतिशत समस्याओं का हल कर लेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली की जनता को मिल रही मौजूदा सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य रियायतें भी दी जाएंगी।
भोजपुरी गायक और अभिनेता से राजनीतिक नेता बने तिवारी ने कहा, ‘‘भाजपा करीब 25 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। यह भाजपा की हार नहीं है, यह दिल्ली की हार है।
इसे भी पढ़ें








