नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय के तीन समनों को ठुकराने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है इसलिए उन्हें गिरफ़्तार करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है।
समन ग़ैर-क़ानूनी
इन्होंने मुझे समन भेजे हैं। मेरे वकीलों ने मुझे बताया है कि ये समन ग़ैर-क़ानूनी हैं।” केजरीवाल ने उस चिट्ठी का ज़िक्र भी किया जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से पूछा था कि किस नाते उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। क्या वह एक गवाह हैं, या दिल्ली के सीएम होने के नाते ये समन भेजे गए हैं। इनका मक़सद लोकसभा चुनाव में मुझे प्रचार करने से रोकना है।
पहले क्यों नहीं बुलाया
ठीक लोकसभा चुनाव से पहले मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? पहले क्यों नहीं बुलाया। भाजपा का मकसद पूछताछ करना नहीं है। इनका मकसद है मुझे गिरफ़्तार कर लो, ताकि लोकसभा चुनाव में मैं प्रचार न कर सकूं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर इसलिए जेल में हैं क्योंकि इन्होंने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जो भी चल रहा है वह देश के लिए बहुत ख़तरनाक है।
इसे भी पढ़ें
सीएम से मिलेंगे कांग्रेसी विधायक, रखेंगे अपनी बात
सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी-हिंडनबर्ग केस में SIT जांच से किया इनकार








