BJP बोली- सोनिया कश्मीर विरोधी संगठन से जुड़ीं [BJP said- Sonia joined anti-Kashmir organization]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

भारत विरोधी सोरोस कांग्रेस को फंडिंग कर रहे

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ऐसे संगठन से जुड़े होने का आरोप लगाया है, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है। भाजपा ने X पर लिखा कि फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) को जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की तरफ से फंडिंग मिलती है। सोनिया FDL-AP की सह-अध्यक्ष हैं।

सोरोस भारत विरोधी बयान दे चुके:

सोरोस ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भी PM मोदी पर निशाना साधा था। सोरोस ने दोनों मौकों पर कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की तरफ बढ़ रहा है। दोनों ही मौकों पर उनके बयान बेहद तल्ख थे और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़ें

सोनिया गांधी बोलीं- दिल्ली की जनता I.N.D.I.A को वोट दे, उसे बेहतर रोजगार मिलेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं