भाजपा ने जारी की एक और उम्मीदवारों की सूची, रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कटा

1 Min Read

एजेंसी, नई दिल्ली : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश की सात सीटों के नाम शामिल हैं।

इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया है। कौशांबी से विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है।

वहीं इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है। चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कटा गया है। उनकी जगह संजय टंडन भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल का भी टिकट कटा है। विधायक (फूलपुर) प्रवीण पटेल को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

इस तरह अब भाजपा को उत्तर प्रदेश की रायबरेली, कैसरगंज, देवरिया, भदोही और फिरोजाबाद लोकसभा सीट के उम्मीदवार तय करने हैं। कुल 80 सीटों में से 75 पर भाजपा खुद लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें

चुनावी राजनीति खुशी के साथ छोड़ रहा हूं, कोई अफसोस नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं