बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं सूची

1 Min Read

नयी दिल्ली,एजेंसियां: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की 12वीं सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए उम्मीदवार आज घोषित कर दिये।

बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत 12वीं सूची के अनुसार महाराष्ट्र के सातारा में छत्रपति उदयनराजे भोंसले को तथा पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को उतारा गया है।

उत्तर प्रदेश की फिरोज़ाबाद सीट से ठाकुर विश्वजीत सिंह तथा देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।

पंजाब की खडूर साहिब सीट से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को, होशियारपुर से श्रीमती अनीता सोम प्रकाश को तथा बठिंडा से पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीमती परमपाल कौर सिद्धू को उतारा गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बालू संकट होगा दूर, सिया गठित, चेंबर ने जताई चिंता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं