गुजरात में बीजेपी नेता के बेटे ने किया बूथ कैप्चर, एफआईआर के बाद फरार

2 Min Read

अहमदाबाद, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव की तीसरी फेज की वोटिंग के दौरान गुजरात में भाजपा नेता के बेटे ने बूथ कैप्चरिंग की।

इसे सोशल मीडिया पर लाइव किया। यह मामला महीसागर जिले के दाहोद लोकसभा सीट का है।

वीडियो में आरोपी विजय भाभोर ने अपने साथियों से कहा कि EVM तो अपने बाप की है। बुधवार सुबह दाहोद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रभाबेन तावियाड ने मामले में केस दर्ज कराया।

चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। अब तक 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी विजय फरार है।

विजय ने बूथ कैप्चरिंग को सोशल मीडिया पर 4.27 मिनट से ज्यादा लाइव किया। इस दौरान वह अपने साथियों से बात करता नजर आया।

आरोप है कि उसने चुनाव कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी की। आरोपी के पिता दाहोद तालुका के प्रमुख रह चुके हैं।

यह भी दावा किया गया है कि विजय ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान EVM अपने साथ ले जाने की भी बात कही थी।

FIR होने के बाद विजय ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक लोग इस बूथ कैप्चरिंग की घटना को देख चुके थे। कईयों ने इसके स्क्रीन शॉट भी शेयर किए।

इसे भी पढ़ें

वोट देने मुंबई से बंगाल पहुंचे सिंगर अरिजीत, पत्नी संग स्कूट से पहुंचे बूथ पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं