वाराणसी। IT-BHU में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी अरेस्ट हो गए हैं। आरोपियों की पहचान बृज एन्क्लेव कॉलोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और बजरडीहा के सक्षम पटेल के रूप में हुई है। तीनों BJP IT सेल से जुड़े हैं।
कुणाल पांडेय BJP IT सेल वाराणसी का महानगर संयोजक, सक्षम पटेल IT सेल का वाराणसी महानगर सह-संयोजक, जबकि आनंद IT सेल वाराणसी महानगर का कार्य समिति सदस्य है।
पुलिस ने बीते शनिवार को देर रात चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को बाइक के साथ पकड़ा। आरोपियों ने एक नवंबर की आधी रात करीब 1:30 बजे IIT-BHU में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं, गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाए थे। इस घटना के बाद कई दिन तक कैंपस में स्टूडेंट्स ने विरोध-प्रदर्शन किया था।
असे भी पढ़ें
हेमंत सरकार के संरक्षण में राज्य में बढ़ा लव जिहाद,धर्मांतरण और गो तस्करी : प्रदीप वर्मा








