मुझे, अभिषेक को निशाना बना रही भाजपा, हम सुरक्षित नहीं : ममता

2 Min Read

कुमारगंज (बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है तथा वे दोनों सुरक्षित नहीं हैं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले कहा था कि सोमवार को एक बड़ा धमाका होगा, जो तृणमूल और उसके शीर्ष नेतृत्व को हिला कर रख देगा, जिसके बाद ममता ने यह आरोप लगाया है।

ममता ने बालुरघाट लोकसभा सीट के कुमारगंज में पार्टी उम्मीदवार और राज्य मंत्री बिप्लब मित्रा के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही है, हम सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन हम भाजपा की साजिश से भी नहीं डरते हैं।

हम सभी से टीएमसी नेताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों के खिलाफ साजिश के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह करते हैं।”

हीं, सुवेंदु अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, “एक गद्दार है जो अपने परिवार और अवैध संपत्ति की रक्षा के लिए भाजपा में शामिल हो गया है।

मैं उसे बता दूं चॉकलेट बम विस्फोट करने की उसकी धमकी को हम अपमान के साथ ले रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हम पटाखे फोड़कर भाजपा का मुकाबला करेंगे। हमारे लिए पटाखे पीएम केयर फंड में गड़बड़ियों को उजागर करना और हर आम नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का जुमला है।

वह केवल झूठ फैलाते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूरदर्शन के लोगो के रंग में बदलाव पर मोदी सरकार पर दूरदर्शन जैसे स्वतंत्र संस्थानों को भगवा रंग में रंगने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें

विपक्षी की रैली पर भाजपा ने साधा निशाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं