हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP सरकार [BJP government in Haryana for the third consecutive time]

2 Min Read

विजयादशमी के दिन शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले राज्य में किसी पार्टी ने लगातार 3 बार सरकार नहीं बनाई है। नायब सिंह सैनी राज्य के CM होंगे।

कांग्रेस को 90 में से 37 सीटें मिली हैं। BJP सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है।


हॉट सीटों के क्या नतीजे रहे:

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी-सांपला सीट से 71 हजार वोटों से जीत हासिल की। जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने 6,015 वोटों से जीतीं।

उचाना कलां से पूर्व डिप्टी CM और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला 41 हजार वोटों से, जबकि ऐलनाबाद से इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला 15 हजार वोट से चुनाव हार गए। हिसार से सबसे अमीर महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल 18941 वोटों से जीतीं।

हरियाणा में सभी एग्जिट पोल फेल:

5 अक्टूबर को आए 11 एग्जिट पोल्स में सर्वे एजेंसियों ने कांग्रेस की सरकार का अनुमान लगाया गया। एक पोल में कांग्रेस को 59 सीटें मिलने के आसार थे, लेकिन नतीजों में सारे पोल फेल हो गए।

इसे भी पढ़ें

विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, अब लड़ेगी चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं