अरूणाचल प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

1 Min Read

इटानगर, एजेंसियां। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बना रही है।

भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है। पार्टी ने पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी।

अरुणाचल में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे।

अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

2019 के आम चुनावों के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके गठबंधन तोड़ दिया था।

2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज है।

इसे भी पढ़ें

सिक्किम चुनावः सीएम तमांग 7,000 से अधिक वोटों से जीते, एसकेएम को 31 सीटों पर मिली जीत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं