BJP महासचिव पर महाराष्ट्र में पैसे बांटने का आरोप, दावा- ₹5 करोड़ लाए थे [ BJP general secretary accused of distributing money in Maharashtra, claim- had brought ₹5 croreBJP ]

1 Min Read

मुंबई में होटल से ₹9 लाख मिले

मुंबई, एजेंसियां। BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर मुंबई में पैसे बांटने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग ने एक होटल में तावड़े के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद किए।

बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के विधायकों का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर होटल पहुंचे थे। तावड़े और नालासोपारा से BJP प्रत्याशी राजन नाइक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

तावड़े बोले- मैं कार्यकर्ताओं की मीटिंग में गया था:

विनोद तावड़े ने कहा- नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। चुनाव के दिन की आचार संहिता की 12 बातें बताने के लिए मैं वहां पहुंचा था।

हमारी सामने वाली पार्टियों को लगा कि मैं वहां पैसे बांटने पहुंचा हूं। इन आरोप की चुनाव आयोग और पुलिस जांच करें।

इसे भी पढ़ेंः

BJP नेता पर 5 करोड़ रुपये बांटने का आरोप, कांग्रेस ने घेरा [BJP leader accused of distributing Rs 5 crore, Congress surrounds him]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं