भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति बनाई, राजनाथ होंगे अध्यक्ष

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित कर दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है।

इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है।

वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं। इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया है।

बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए। वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें

ओडिशा कांग्रेस ने इच्छुक प्रत्याशियों से प्रचार सामग्री के लिए 50-50 हजार रुपये देने को कहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं