कंगना के बयान से BJP ने किया किनारा [BJP distanced itself from Kangana’s statement]

2 Min Read

एक्ट्रेस ने कहा था- प्रोटेस्ट के दौरान रेप-मर्डर हुए

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान रेप-मर्डर होने की बात कही थी।

भाजपा ने अपने प्रेस रिलीज में लिखा- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। उन्हें पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है।

वे पार्टी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं। भाजपा ने कंगना को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर आगे कोई बयान न दें।

राहुल बोले- कंगना का बयान किसान विरोधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा सांसद द्वारा किसानों को बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का सबूत है। अन्नदाताओं के मान-सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छिप नहीं सकता।’

कंगना ने क्या कहा था

कंगना ने कहा था, ‘पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे।’

इसे भी पढ़ें

कंगना रनोट की नई फिल्म इमरजेंसी पर विवाद, पंजाब के सांसद बोले- माहौल बिगड़ेगा; केंद्र रिलीज रोके

Share This Article
Exit mobile version