नई दिल्ली। DMK सांसद ए राजा के बयान ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि DMK नेता बोलते हैं कि हम ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इससे सहमत हैं? क्या DMK अन्य धर्मों के देवताओं के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करेगी?
उन्होंने कहा कि डीएमके के नेता लगातार हिंदुओं और सनातन के खिलाफ आग उगल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।
कांग्रेस नेता ऐसे बयानों पर क्यों कुछ नहीं कहते। उनकी चुप्पी बताती है कि इस तरह के बयानों को उनका समर्थन है।
एक ओर डीएम के नेता आये दिन देश विरोधी बातें करते हैं, भगवान और देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। उधर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके साथ मंच साझा करते हैं।
क्या देश ये मान ले कि इन दलों का डीएमके नेताओं के ऐसे बयानों को समर्थन प्राप्त है।
इसे भी पढ़ें
DMK सांसद ए राजा बोले-भारत को देश नहीं मानता, तमिलनाडू को बताया देश

