‘विजय मुहूर्त’ में नामाकंन नहीं जमा कर सके भाजपा उम्मीदवार सी आर पाटिल

1 Min Read

नवसारी: भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ जुटने के कारण वह बृहस्पतिवार को ‘विजय मुहूर्त’ में नवसारी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल नहीं कर सके।

पाटिल अब शुक्रवार को पर्चा दाखिल करेंगे। पार्टी पदाधिाकरियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नवसारी से मौजूदा सांसद पाटिल अब शुक्रवार को अपराह्न 12 बजकर 39 मिनट पर ‘विजय मुहूर्त’ में नामाकंन दाखिल करेंगे।

इसे भी पढ़े

मुथूट फाइनेंस के निदेशक मंडल ने दो अरब डॉलर की ईसीबी योजना को मंजूरी दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं