नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है।
राजस्थान में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, विजया रहाटकर, प्रवेश वर्मा को चुनाव प्रभारी/चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया और सुरेन्द्र सिंह नागर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंध्र प्रदेश में अरुण सिंह और सिद्धार्थ नाथ सिंह को नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी ।
इसे भी पढ़ें








