भाजपा ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए की प्रत्याशी की घोषणा, दिलीप कुमार वर्मा बने उम्मीदवार

1 Min Read

रांची : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने इस सीट के लिए दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस बाबत पत्र जारी किया है।

झारखंड के अलावा पार्टी ने राजस्थान के बागीडोरा से सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली है। इस सीट पर 20 मई को चुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री मान नवजात बेटी को घर लेकर लाए, नाम नियामत कौर रखा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं